फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: 48 घंटों से जारी गोलीबारी में पाक के 4 सैनिक ढेर, सभी स्कूल 5 मार्च तक बंद

Sat, 03 Mar 2018 08:05 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
पाक गोलीबारी का जवाब देते भारतीय सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान सीमा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। भारतीय सेना के जवान भी पाक की इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। एलओसी पर चल रही पिछले 48 घंटे की गोलाबारी में अब तक पाकिस्तान के चार सैनिक ढेर हो चुके हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक राजौरी जिले के पुंछ में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर चल रही गोलीबारी का भारतीय सेना की ओर से जबरदस्त तरीके जवाब दिया जा रहा है। पाक सैनिकों ने सीमा पर सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बना कर हमला किया। 

इस दौरान पाक ने लगातार गोलीबारी करते हुए 120एमएम और 82एमएम मोर्टार भी दागे। हालांकि इस गोलीबारी में भारतीय सेना के दो सैनिक और दो नागरिक भी घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


इस गोलीबारी में रियाहशी इलाकों में बने कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। एहतियात के तौर पर सभी स्कूलों को पांच मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।  

सैन्य सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की जिस चौकी से रूक रूक कर गोलीबारी की जा रही थी। भारतीय जवानों ने उसी चौकी को पूरी तरीके से तबाह कर दिया। गौरतलब है कि सीमा पर जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें