फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थापना दिवस पर लोगों ने जानीं बीएसएफ की उपलब्धियां

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 57वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर मढ़ विधानसभा क्षेत्र के झिड़ी गांव में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जम्मू, सुंदरबनी क्षेत्रीय मुख्यालय के उप महानिरीक्षक राकेश नेगी ने किया। उन्होंने बताया कि एक दिसंबर, 1965 में देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए बल का गठन किया था। बल अपने कर्तव्य एवं लक्ष्य को अंजाम देने के लिए 24 घंटे अपना कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

इसमें सीमावर्ती लोगों के लोगों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। वहीं, लोगों को बीएसएफ के इतिहास और उपलब्धियों से अवगत करवाया गया। इस दौरान रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को 100 कंबल, पांच व्हील चेयर, 10 हियरिंग हेड और 290 राशन पैकेट आवश्यक सामग्री वितरित की।
सीमा सुरक्षा बल की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन रेड क्रॉस सोसाइटी, रोटरी क्लब, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अखनूर एवं सुंगल शाखाओ के सहयोग से 12वीं और 46वीं बटालियन की ओर से किया गया। वहीं, चिकित्सा शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही निशुल्क दवाइयां भी वितरित कीं। इस मौके पर एसडीएम मढ़ नसीर अली, सरपंच दिलजीत सिंह, गुलशन शर्मा लाडी, सरपंच मानी, दीपक पांडेय और राजीव शर्मा पुनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें