फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप खिलने से कोहरे धुंध से मिली निजात

Fri, 16 Jan 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/आरएस पुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे और धुंध के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वीरवार को धूप खिलने से लोगाें को धुंध और कोहरे से बनी दिक्कतों से निजात मिली। बाजार में भी काफी चहल-पहल रही। इसके अलावा खेतीबाड़ी से जहां बेहतर लाभ मिलने की उम्मीद जगी है, वहीं सीमा सुरक्षाबल को भी सरहद पर नजर रखने में पेश आ रही दिक्कतें दूर हो गईं।
विज्ञापन


हालांकि रात के समय, धुंध और अंधेरे में देखने के लिए सीमा सुरक्षाबल के पास कई तरह के उपकरण मौजूद हैं। वीरवार को निकली धूप से सरहद पर तैनात जवानाें व अधिकारियों को भी राहत मिली। सीमा सुरक्षाबल के सीमा पर तैनात अधिकारी ने नाम नही छापने की शर्त पर बताया कि मौसम कैसा भी हो उनका कार्य सरहद की रक्षा करना है।  
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें