फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में फ्लैग मीटिंग: भारतीय सैन्य कमांडरों ने चेताया- संघर्ष विराम का उल्लंघन और आतंकी घुसपैठ रोके पाकिस्तान

Fri, 11 Apr 2025 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

बैठक में भारतीय सैन्य अफसरों ने पाकिस्तान को सीमा पर बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन, बैट हमले और आतंकी घुसपैठ रोकने के लिए चेताया।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान फ्लैग मीटिंग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर स्थित चक्कां दा बाग में ब्रिगेड कमांडर स्तर की फ्लैग मीटिंग हुई। इसमें सीमा पर शांति बनाए रखने के मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में भारतीय सैन्य अफसरों ने पाकिस्तान को सीमा पर बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन, बैट हमले और आतंकी घुसपैठ रोकने के लिए चेताया।

विज्ञापन


बैठक का नेतृत्व दोनों पक्षों के ब्रिगेडियर स्तर के अधिकारियों ने किया। इस महीने दोनों पक्षों के बीच यह दूसरी ऐसी बैठक है। करीब एक घंटे तक चली फ्लैग मीटिंग में भविष्य में नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने, संघर्ष विराम का सम्मान करने और समय-समय पर स्थानीय मुद्दों पर आपसी बातचीत करने पर सहमति बनी है।

इससे पहले दो अप्रैल को चक्कां दा बाग राहें मिलन पर 75 मिनट तक ब्रिगेड कमांडर स्तर की फ्लैग मीटिंग हुई थी। इसमें दोनों पक्षों ने सीमाओं पर शांति बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया था।
विज्ञापन

Jammu Kashmir: पुंछ LOC पर भारत-पाकिस्तान के बीच फ्लैग मीटिंग; सीमा पर शांति बहाली की ओर एक कदम
पाकिस्तानी सेना भारतीय क्षेत्र में लगातार आतंकी घुसपैठ कराने, आईईडी व बारूदी सुरंग विस्फोट कर हालात बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। पाकिस्तानी सैनिकों ने एक अप्रैल को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर बारूदी सुरंग में विस्फोट होने के बाद अकारण गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। इससे पहले 13 फरवरी को भी पाकिस्तान ने पुंछ जिले में ही नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की थी, जिसका सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया था।
विज्ञापन


मुंहतोड़ जवाब मिले तो पाकिस्तानी सेना ने फ्लैग मीटिंग की लगाई गुहार
सीमा पर पाकिस्तानी सेना लगातार सीजफायर उल्लंघन करने के साथ आईईडी विस्फोट कर आतंकी घुसपैठ कराने की नापाक हरकतों को अंजाम दे रही है। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके चलते बुधवार को पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना से फ्लैग मीटिंग का अनुरोध किया था। बृहस्पतिवार दोपहर दोनों तरफ से ब्रिगेड कमांडर स्तर की फ्लैग मीटिंग हुई। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार, यह मीटिंग दोनों पक्षों के बीच नियमित नियंत्रण रेखा और सीमा प्रबंधन के लिए की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें