फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flag Meeting: भारत-पाकिस्तान के बीच कमांडेंट स्तर की बातचीत, उठा घुसपैठ व फायरिंग का मुद्दा

Fri, 20 Oct 2023 11:18 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बीएसएफ ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से बिना किसी उकसावे और पूर्व सूचना के गोलीबारी की जाती है। हाल ही में दो पकिस्तानी तस्करों ने घुसपैठ की। इनके पास से नशे की खेप, पाकिस्तान की मुद्रा सहित खाने पीने के पदार्थ मिले थे।
विज्ञापन
बीएसएफ (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच कमांडेंट स्तर की फ्लैग मीटिंग में बुधवार को बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाल ही में बिक्रम पोस्ट पर हुई गोलीबारी और सीमापार से हो रही घुसपैठ का मुद्दा उठाया।

विज्ञापन


बीएसएफ ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से बिना किसी उकसावे और पूर्व सूचना के गोलीबारी की जाती है। हाल ही में दो पकिस्तानी तस्करों ने घुसपैठ की। इनके पास से नशे की खेप, पाकिस्तान की मुद्रा सहित खाने पीने के पदार्थ मिले थे। इतना ही नहीं ये लोग आईबी पार कर घुसे थे।

पाकिस्तान के अफसरों ने बैठक में कहा था कि निहत्थे नागरिकों को अंधेरे में मारकर रात के अंधेरे में सीमा पर फेंक दिया गया। हालांकि उसने इन्हें पाकिस्तानी नागरिक मानने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


बीएसएफ ने पाक रेंजर्स के आरोपों पर कहा कि वह पेशेवर बल है और कभी बेवजह निहत्थों पर गोली नहीं चलाता। बीएसएफ कमांडर ने मारे गए पाक घुसपैठियों के पैरों के निशान दिखाने के लिए रेंजर्स को बुलाया, लेकिन वह नहीं तैयार हुए। मारे गए लोग अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति के लिए खतरा थे।

पाक रेंजर्स के सीमा की ओर गोलीबारी करने के मुद्दे पर बीएसएफ ने कहा कि एहतियाती कदम उठाने और पाक रेंजरों को पूर्व सूचना देने के बाद ही भारतीय क्षेत्र के अंदर ही गोलीबारी की जाती है। उलटा पाक रेंजर्स अपनी चौकियों के अंदर से कभी-कभी बिना पूर्व सूचना के गोलीबारी करते हैं।

आईबी पर कड़ी निगरानी रखता है बीएसएफ

पाक रेंजर्स के सीमा पर किसानों द्वारा भूमि पर अतिक्रमण के आरोप का पुख्ता जवाब देते हुए बीएसएफ ने कहा कि बाड़ से आगे जाने वाले अपने किसानों की कड़ी निगरानी करते हैं। पाकिस्तान अपनी चौकियों पर निगरानी यंत्रों से भारतीय क्षेत्र की ओर नजर रखता है। हमारे किसान आईबी का उल्लंघन नहीं करते। बैठक में 165 वाहिनी बीएसएफ कमांडेट तंजम सोनम, 120वीं वाहिनी के कमांडेट चंद्रर्ष सोना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें