फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः नजरबंद पांच नेता किए गए रिहा, फारूक-उमर और महबूबा अभी भी नजरबंद

Thu, 16 Jan 2020 03:39 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद नजरबंद किए गए नेताओं को धीरे-धीरे रिहा किया जा रहा है। इसी क्रम में आज यानी कि गुरुवार को पांच नेताओं को रिहा कर दिया गया है। रिहा किए गए नेताओं में नेशनल कांफ्रेंस के सलमान सागर, शौकत गनई, अल्ताफ कल्लू और पीडीपी के निजामुद्दी भट एवं मुख्तियार बाबा शामिल हैं।

विज्ञापन


इससे पहले 30 दिसंबर को पांच राजनीतिक नेताओं को रिहा किया गया था। ये पांचों नेता नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी के थे, जिन्हें एहतियातन हिरासत में रखा गया था। फिलहाल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला व महबूबा मुफ्ती अभी भी नजरबंद हैं।   

 
30 दिसंबर को रिहा किए गए नेताओं में नेकां के इशफाक जब्बर व गुलाम नबी भट तथा पीडीपी के बशीर मीर, जहूर मीर और यासिर रेशी शामिल हैं। रेशी पीडीपी के बागी नेता माने जाते हैं, जिन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के खिलाफ  बगावत कर दी थी। नए केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने 25 नवंबर को दो नेताओ पीडीपी के दिलावर मीर और डेमोक्रेटिक पार्टी नेशनलिस्ट के गुलाम हसन मीर को रिहा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें