फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरिज पैलेस में आग से लाखों का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। मढ़ क्षेत्र के ढोकड़ियां गांव में स्थित एक मैरिज पैैलेस शुक्रवार को आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे का है, उस वक्त पैलेस के मालिक यशपाल सिंह वहीं पास में ही स्थित अपने घर में थे, पैलेस में धुआं उठता देख वह वहां पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन सूचना के बाद भी दमकल कर्मी समय पर नहीं पहुंचे, जिसके कारण आग काफी फैल गई। स्थानीय लोगों की मदद और पानी का टैंकर मंगवाकर आग पर काबू पाया गया। पैलेस संचालक ने बताया कि उनका करीब 12 से 13 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अगले माह पांच से छह शादियों की बुकिंग थी। कोशिश रहेगी कि पैलेस की मरम्मत कर कार्यक्रम करवाए जाएंगे। नए सिरे से सामान खरीदना पड़ेगा।
विज्ञापन

------
मढ़ क्षेत्र में दमकल विभाग की
शाखा स्थापित करने की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि दमकल विभाग का कार्यालय सीमावर्ती क्षेत्र से काफी दूर पड़ता है। अग्निकांड की घटना होने पर समय पर फायर बिग्रेड की गाड़ी नहीं पहुंच पाती है। गेहूं के सीजन में पकी हुई फसल को कई बार आग लग जाती है, समय पर दमकल वाहन न पहुंचने से किसानों का काफी नुकसान हो जाता है। लोगों प्रशासन से मांग की कि मढ़ क्षेत्र में भी दमकल विभाग की शाखा स्थापित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें