रामबन। तीन अलग-अलग आग की घटनाओं में एक सरकारी गर्ल्स मिडिल स्कूल की इमारत, एक आवासीय घर और एक ग्रामीण की सूखी घास को पिछली रात गूल के डेढा इंड क्षेत्र में आग लगने से नुकसान हुआ। पुलिस ने बताया कि डेढा इंद स्थित गर्ल्स स्कूल में आग लग गई, जिससे स्कूल की इमारत को नुकसान पहुंचा है।
हालांकि स्कूल के सभी रिकॉर्ड स्थानीय लोग और पुलिस दल ने बचा लिया। पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम डेढा जा रही थी, तो सूचना मिली कि मुंशी राम के घर और उसी क्षेत्र के एक ग्रामीण कीकर सिंह की सूखी घास में कुछ अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी ताकि क्षेत्र का माहौल खराब हो जाए। पुलिस ने कहा कि इन आग की घटनाओं में लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई है। पुलिस ने जांच के लिए थाना गूल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।