रामबन। रविवार को जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंद्रकोट और केला मोड़ इलाकों में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक जम्मू से श्रीनगर की और जा रहा एक ट्रक और सामने से आ रहे टॉपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रक चालक कुलदीप कुमार पुत्र बाबसारी दास घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक अन्य सड़क हादसा जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन के कोला मोड़ इलाके में हुआ। श्रीनगर से जम्मू की और जा रहा ट्रक सामने से आ रहे टाटा मोबाइल से भिड़ गया। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक शाहद और शोकत घायल हो गए, दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।