कश्मीर में उत्तरी क्षेत्र के बारामूला जिले के ओल्ड टाउन इलाके में कल देर रात लगी भीषण आग में 30 घर जलकर राख हो गये। इस आग ने देखते ही देखते कई मकानों को खाक के ढ़ेर बदल दिया।
आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि जिले के जलाल साहिब में एक घर में कल रात को अचानक आग लग गई तथा इसने आस पास के 30 घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
इलाके में गलियां संकरी होने के कारण मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचने में काफी देर लग गई जिससे काफी भारी तादाद में नुकसान हुआ। दमकल की 14 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।