फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों में सफाई नहीं रखने पर 55 हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नगर निगम और फूड सेफ्टी विभाग की ओर से चलाए गए जांच अभियान से सोमवार को हड़कंप मच गया। जैसे ही टीमों ने निरीक्षण करना शुरू किया तो दूसरे बाजारों में दुकान खराब सामान हटाने लगे। इस दौरान जहां तीस से ज्यादा सैंपल लेने सहित साफ सफाई नहीं रखने पर 55 हजार रुपये जुर्माना किया गया।
विज्ञापन

इसमें दूध, मिठाइयों, खोया, मीट, चिकन, फल और सब्जियों की दुकानों में जांच की गई। नगर निगम के अनुसार इन दिनों त्यौहारी सीजन चल रहा है। लोगों को शुद्ध और गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ ही मुहैया करवाया जाएगा। टीम ने पंजतीर्थी, पक्का डंगा, परेड, ज्यूल से तीस से ज्यादा सैंपल दूध और मिठाइयों के भरे गए। वहीं, दुकानों में सफाई नहीं रखने पर 55 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि शुद्ध और गुणवत्ता युक्त मिठाइयां ही खरीदें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें