फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK: एक मार्च को होगा बजट पर अंतिम फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में सरकार के गठन में हो रही देरी के बावजूद 2016-17 के बजट की तैयारियां जोरों पर हैं। राज्यपाल एनएन वोहरा ने राजभवन में उच्च प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर अनुमानित बजट (2016-17) और संशोधित अनुमान (2015-16) की समीक्षा की।
विज्ञापन


उन्होंने इसे पूरी तरह तैयार कर एक मार्च को पेश करने को कहा, ताकि उसे समय पर मंजूरी मिल सके। राज्यपाल ने मुख्य सचिव और वित्त सचिव को कहा कि बजट के अलावा लेखनुदान के भी तमाम पेपर तैयार रखे जाएं, ताकि ‘वोट आन अकाउंट’ की आपात स्थिति पैदा होने पर उसे पूरा किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि पूर्व वित्त मंत्री डॉ. हसीब द्राबू ने बजट तैयारी कर रखी थी और 18 जनवरी से बजट सत्र आरंभ होना था, लेकिन, मुफ्ती के निधन के बाद सरकार भंग हो जाने से बजट की प्रक्रिया पर ब्रेक लग गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

वेतन के ल‌िए आवश्यक फंड जारी करने के ‌न‌िर्देश

बैठक में मुख्य सचिव बीआर शर्मा, राज्यपाल के प्रधान सचिव पीके त्रिपाठी और वित्त विभाग के आयुक्त नवीन के चौधरी ने बताया कि बजट की तैयारियों के क्रम में वित्त आयुक्त और योजना एवं विकास विभाग के आयुक्त ने तमाम प्रशासनिक सचिवों तथा विभागीय प्रमुखों के साथ विचार विमर्श किया है।

अधिकारियों के अनुसार राजस्व के पूंजीगत घटकों को अलग कर तैयारियां की जा रहीं हैं, क्योंकि योजना आयोग को नीति आयोग में तब्दील किए जाने के बाद ऐसा जरूरी हो गया है।

राज्यपाल ने कहा कि पूंजीगत व्यय के लिए संशोधित अनुमान (2015-16) मंजूरी के लिए तत्काल पेश किया जाए, ताकि विभागों का बकाया फंड जारी किया जा सके। राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार राज्यपाल के निर्देश पर इससे पहले भी वेतन और अन्य व्यय के लिए वित्त विभाग ने आवश्यक फंड जारी किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें