फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आरएस पुरा में दो गुटों में खूनी झड़प, चले टोके, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- जोड़ा फार्म गुज्जर बस्ती में रंजिश में झगड़ा - गंभीर घायलों को जीएमसी जम्मू रेफर किया
विज्ञापन

- हमलावरों में बाहरी युवक भी बताए जा रहे, जांच कर रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव जोड़ा फार्म गुज्जर बस्ती में बुधवार को पुरानी रंजिश में दो गुटों में खूनी झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच धारदार हथियार (टोके) चले। इससे आठ लोग घायल हुए हैं। कई घायलों को सिर और बाजुओं में गहरी चोटें आई हैं।
हमलावरों में बली मोहम्मद, बशीर अहमद के नाम सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि हमलावरों में कुछ बाहरी युवक भी शामिल थे। घायलों में फरीद अली, मोहम्मद अरशद, फैज अली, मोहम्मद रफी, बशीर अहमद, बली मोहम्मद शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि अन्य घायलों की पहचान की जा रही है। सभी घायलों को उपजिला अस्पताल आरएस पुरा पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस छावनी में बदला क्षेत्र
क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव पुलिस छावनी में बदल गया है। एसडीपीओ सरदार गुरमीत सिंह ने कहा कि आरएस पुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमले में शामिल बाहरी युवकों की पहचान की जा रही है। घायलों से भी पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें