संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) सांबा में इंटर-एपीएस क्लस्टर-1 अंडर-17 गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट का बुधवार को समापन हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में क्लस्टर-1 के आर्मी पब्लिक स्कूलों की टीमों ने दमखम दिखाया। फाइनल मुकाबले में एपीएस जम्मू कैंट ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
मुकाबले में एपीएस जम्मू कैंट ने एपीएस सांबा की टीम को 2-1 के अंतर से मात दी। एपीएस सांबा को दूसरा और एपीएस दोमाना को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता ने युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान किया। समापन समारोह में विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल और चेयरमैन एपीएस सांबा ने टीमों के प्रदर्शन व खेल भावना की सराहना की।