फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में बड़ा फिदायीन हमला, घुसे 7-8 हमलावर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के तंगधार से बड़ी खबर आ रही है जहां सात आठ के करीब फिदायीन हमलावरों ने सेना के कैंप पर हमला कर दिया है। बताया जा रहा है हमलावर देर रात सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसे और सेना के कैंप पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


हमले के तुरंत बाद सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया और हमलावरों की फायरिंग का जवाब देना शुरू कर दिया। इसके बाद से ही दोनों तरफ से गोलाबारी जारी है।

हालांकि सेना की ओर से अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। माना जा रहा है आपरेशन समाप्त होने के बाद ही सेना इस संबंध में कोई बयान जारी करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

घुसपैठ की फिराक में थी 50-60 आतंकी

बता दें कि यह घटना घाटी के उस तंगधार इलाके में हुई है जो आमतौर पर सर्दियों के मौसम में देश के बाकी हिस्से से कटा रहता है। बर्फबारी के कारण यहां आवागमन के ज्यादातर माध्यम बंद ही रहते हैं। ऐसे में आतंकी इस दौरान यहां घुसपैठ का प्रयास करते हैं।

बीते कई दिनों से इस बात की सूचना आ रही थी कि सीमा पार से कुछ आतंकी भारतीय क्षेत्र में घुसने में सफल हो चुके हैं। सेना इन्हीं आतंकियों की तलाश में लगातार सर्च आपरेशन चला रही थी। इसी बीच मंगलवार देर रात आतंकियों ने गोरखा राइफल्स की यूनिट पर हमला कर दिया।

हमलावरों के इरादों को देखते हुए उनके फिदायीन आतंकी होने की आशंका जताई जा रही है। सेना ने भी उनके विरुद्ध मोर्चा संभाल लिया है। दोनों ओर से जबरदस्त गोलाबारी जारी है। हालांकि अभी इस संबंध में सेना की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें