फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति के नाम पर महिला शिक्षक से मारपीट का आरोप

Mon, 08 Aug 2016 10:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक सरकारी स्कूल में महिला शिक्षक ने अपने सह पुरुष शिक्षक पर उसकी जाति को लेकर टिप्पणी करने के बाद उससे मारपीट का आरोप लगाया है। सह शिक्षक ने पुलिस के पास शिकायत की है कि उसने जाति को लेकर टिप्पणी नहीं की। 
विज्ञापन


पहले महिला शिक्षक ने उस पर हाथ उठाया। मामला उधमपुर जिले की रामनगर तहसील के सुकेतर गांव का है। फिलहाल स्कूल प्रबंधन मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहा है। अभी तक इसे लेकर कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। 

महिला शिक्षक को घायल होने पर जीएमसी में भर्ती कराया गया। यहां से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बताया जाता है कि मामला शनिवार सुबह का है। महिला शिक्षक का कहना है कि उन्होंने बच्चों को गुड मार्निगिं बोलने के लिए कहा तो शिक्षक ने बच्चों को उसे दलित कह कर गुड मार्निगिं न बोलने को कहा। 
विज्ञापन


यहां तक कि उसके साथ मारपीट की गई। शिक्षक ने शिकायत में बताया कि वह बच्चों की क्लास ले रहे थे और महिला शिक्षक ने क्लास के बीच आकर बच्चों को गुड मार्निगिं के लिए बोला। स्कूल प्रधानाचार्य विजय कुमार का कहना है कि दोनों ही शिक्षकों की गलती है। मामले की जांच की जाएगी। रामनगर पुलिस में दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अब तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें