फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढों से हादसों की आशंका

Sun, 22 Feb 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/आरएस पुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बाद खस्ताहाल सतवारी-आरएस पुरा मार्ग पर चलना दुश्वार हो गया है। जान हथेली पर रख लोग आवाजाही कर रहे हैं। जगह-जगह गड्ढों में भरा पानी कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। लोग सहमे-सहमे हर दिन इस सड़क से गुजरते हैं। विद्यार्थियों को ज्यादा दिक्कतें पेश आ रही हैं। वह भी किसी तरह स्कूल आते-जाते हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार मार्ग पर अब तक कई घायल भी हो चुके हैं। इसके बावजूद इसकी सुध नहीं ली जा रही। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्र को जोड़ने वाली अहम सड़क होने पर भी इसकी अनदेखी की जा रही है। सतवारी से आरएस पुरा तक सत्रह किलोमीटर की इस सड़क पर कई जगह गड्ढे बन चुके हैं, जिनमें बारिश के बाद पानी भर गया है।

इसकी वजह से लोग घायल होने लगे हैं। विद्यार्थियों को भी दिक्कतें आ रहीं। सड़क का रखरखाव पीडब्ल्यूडी के अधीन है। गाडीगढ़ के सोमराज, शतीश कुमार, रोईमोड़ के विजय शर्मा, योग राज, ब्रिज नगर के मास्टर राम प्रसाद का कहना है कि हैरानी की बात है कि सीमा को जोड़ने वाली अहम सड़क पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्हाेंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस सड़क की हालत में जल्द सुधार किया जाए, ताकि लोगों की दिक्कतें दूर हो सकें। संबंधित विभाग के एईई आफताब अहमद का कहना है कुल्लियां से आरएस पुरा सड़क के दोहरीकरण कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा। यहां गड्ढे बनते हैं, तो उसे मिट्टी भरवा कर ठीक करवाया जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें