फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के समय से भारत फलस्तीन के साथ रहा है, लेकिन देश में आज उनके समर्थन में आवाज उठाने वाला कोई नहीं है।
इस्राइल और फलस्तीन संघर्ष पर जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने एक बार प्रतिक्रिया दी है। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के समय से भारत फलस्तीन के साथ रहा है, लेकिन देश में आज उनके समर्थन में आवाज उठाने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला ने कहा, 'जवाहर लाल नेहरू के समय से हिंदुस्तान, फिलिस्तीन के साथ रहा है। 1917 में अंग्रेजों ने साजिश करते हुए यहूदियों को वहां (फलस्तीन) बसाया। समय के साथ वह बढ़ते गए। वहां जो जुल्म किये जा रहे हैं, मैं उसे बयां नहीं कर सकता। अफसोस इस बात का है कि आज हिंदुस्तान में वो आवाज नहीं है जो उनके लिए जोर से बोल सके।'