फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सांबा में किसान को मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, पुलिस ने लिया कब्जे में, इलाके में चलाया सर्च अभियान 

Sun, 31 Oct 2021 10:49 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

रामगढ़ के गांव छावनी अबताल में किसान को पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। गुब्बारे को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
सांबा में मिला पाकिस्तानी बैलून। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांबा जिले के सीमावर्ती कस्बे रामगढ़ के गांव छावनी अबताल में एक किसान को पाकिस्तानी गुब्बारा मिला। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूत्रों के अनुसार रविवार को सीमावर्ती गांव के किसान मूसती राम पुत्र बसंत राम को खेत में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला। उस पर पीआईए लिखा था। किसान ने इसकी सूचना पुलिस थाना रमगढ़ को दी। पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन


मार्च में भलवाल में मिला था हवाई जहाज की आकृति वाला गुब्बारा
मार्च माह में कोट भलवाल केंद्रीय कारागार से दो किलोमीटर दूर भलवाल गांव के शिव मंदिर के पास हवाई जहाज जैसी आकृति वाला एक पाकिस्तानी गुबारा मिला था। उसमें उर्दू और इंग्लिश में पीआईए (पाकिस्तानी इंटरनेशनल एयर लाइंस)लिखा हुआ था। इससे पहले इसी माह हीरानगर में भी इसी प्रकार का गुब्बारा मिला था। जिसे घरोटा पुलिस में अपने कब्जे में लिया था। 

जुलाई में मनकोट इलाके में भी मचा था हड़कंप 
जुलाई में मेंढर उपजिले की मनकोट तहसील में पाकिस्तानी एयरफोर्स मॉडल का गुब्बारा मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुब्बारे को अपने कब्जे में लिया था। मनकोट तहसील के नियंत्रण रेखा के निकटवर्ती गांव बलनोई निवासी मोहम्मद शरीफ ने अपने खेतों में पाकिस्तानी एयरफोर्स मॉडल का नीले और सफेद रंग का गुब्बारा देखा। गुब्बारे के ऊपर पीआईए लिखा हुआ थाthe-field-of-mendar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें