अखनूर। परिसीमन आयोग द्वारा अखनूर और खौड़ विधानसभा सीटों के क्षेत्रफल को बदलने पर क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और निजी संगठनों ने रोष व्यक्त किया है। आप पार्टी के नेता और सरपंच जगदीश राज शर्मा ने परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के प्रति रोष व्यक्त करते हुए कहा कि परिसीमन आयोग की विधानसभा क्षेत्रफल का चयन प्रक्रिया सही चिह्नित नहीं होने पर लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पडे़गा। उन्होंने बताया कि यह रिपोर्ट भाजपा सरकार के इशारे पर बनाई गई है।
कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा ने बताया कि अखनूर और छंब विधानसभा सीटों का चयन क्षेत्रफल सही नहीं होने पर क्षेत्र के लोगों को बड़ी परेशानियों का समाना करना पडे़गा। ग्रामीण गोबिंद राम ने बताया मैरा मेंदरिया और चौकी चोहरा क्षेत्र को छंब विधानसभा के साथ जोड़ने से लोगों को एक तरफ से दूसरे क्षेत्र में आवाजाही के लिए अखनूर विधानसभा से करके छंब विधानसभा करनी पडे़गी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों की ओर से आंदोलन करने के बावजूद परिसीमन आयोग ने नही सुनी। किसान के पी सिंह ने बताया परिसीमन आयोग को दोवारा क्षेत्र के चयन के लिए लोगों की राय लेनी चाहिए इस पर क्षेत्र के लोगों मे चयन प्रक्त्रिस्या पर रोष है।