सरकार पर एस्टेट विभाग के मुलाजिमों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को जेएंडके कोआर्डिनेशन कमेटी आफ एस्टेट इंप्लाइज जम्मू के झंडे तले मुलाजिमों ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर एस्टेट डिवीजन जम्मू के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर 26 अक्तूबर तक मांगें पूरी न हुई तो 27 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
कमेटी के कोआर्डिनेटर प्रेम सिंह बाबा ने इस अवसर पर कहा कि लंबे समय से एस्टेट विभाग के मुलाजिम विभाग के पुनर्निर्माण के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे है। इसके अलावा डेलीवेजरों को नियमित करने का मसला है।
डीपीसी, डेलीवेजरों और नीड बेस कर्मियों का लंबित वेतन जारी करने, टाइम बांउड प्रमोशन आदेश जारी करने, एसआरओ 43 के नियुक्ति आदेश जारी करने और डिप्टी डायरेक्टर कार्यालय का निर्माण एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कार्यालय परिसर में करने की मांग है।
यशपाल शर्मा ने कहा कि अगर 26 अक्तूबर तक मांगें पूरी न हुई तो 27 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। इस अवसर पर रछपाल, पूर्ण चंद, तिलक राज, सुभाष चंद्र, सागर मसीह, रवि शर्मा, मोहिंद्र पाल, कुलदीप राज आदि ने भी अपने विचार प्रकट किये।