डॉ. जितेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
ऑटोनामी की बात करने वाले प्रदेश के लोगों को पंचायती राज संशोधनों के लाभ से वंचित करते रहे। उन्होंने पंचायत और बीडीसी चुनाव से भी लोगों को वंचित किया। यह बातें पीएमओ राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहीं। रविवार को कठुआ के बरनोटी ब्लाक में भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंचे डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद कश्मीर में बीडीसी चुनाव को लेकर अधिक उत्साह है। जम्मू से भी अधिक नामांकन कश्मीर संभाग के विभिन्न जिलों से भरे गए हैं।
यह उन लोगों को जवाब है, जो कहते थे कि बीडीसी चुनाव के लिए सही समय नहीं है। मोदी वास्तव में लोगों को बता रहे हैं कि सेल्फ रूल और ऑटोनामी क्या है और जो लोग इन नारों से राज्य की जनता को गुमराह करते रहे हैं। उन्होंने पंचायत और बीडीसी चुनाव से भी राज्य को वंचित किया।
सिंह ने कहा कि भाजपा उस चीज का प्रायश्चित कर रही है और थ्री टियर प्रजातंत्र को जम्मू कश्मीर में कायम कर रही है। नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ऑटोनामी की बात करने वाले यहां के लोगों को पंचायती राज संशोधनों के लाभ से वंचित करते रहे। केंद्र सरकार ने पहले ही चरण में निवार्चित प्रतिनिधियों तक सीधा विकास के लिए राशि पहुंचाई है जो पहले मंत्रियों तक पहुंचती थी।