फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते अतिक्रमण से हर वर्ग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। कस्बे के बाजार में अतिक्रमण के चलते जाम की स्थिति बनी रहती है। इस कारण हर वर्ग को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दुकानदारों ने फुटपाथ पर अतिक्रमण किया है। कुछ सुबह से शाम तक गाड़ियों की अनलोडिंग करते रहते हैं।
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, अमरजीत सिंह, देवराज, सोमनाथ, प्रदीप कुमार आदि ने बताया कि विजयपुर में रामगढ़ मार्ग वाली सड़क के दोनों तरफ जाम की स्थिति बनी रहती है। कुछ दुकानदारों ने कूलर, टीवी पंखे, कपड़े, होर्डिंग आदि दुकान के बाहर लगा देते हैं। इस कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम में वरिष्ठ अधिकारी, विद्यार्थी, एंबुलेंस में मरीज भी परेशान होते हैं। गणमान्य लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जैसे एक साल पहले अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया था। वैसे ही अभियान चलाया जाए। ताकि जो लोग इस जाम से परेशान होते हैं उनको राहत मिल सके।
विज्ञापन

-------
जल्द ही अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाएगा। बाजार को अतिक्रमण मुक्त कर दिया जाएगा।
-गणेश शर्मा, अध्यक्ष, नगरपालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें