फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि का कव्जा लेने पहुची पुलिस खाली हाथ वापिस लोटी

विज्ञापन
मरालिया गुजर वस्ती में सरकारी भूमि का कव्जा लेने पहुची पुलिस - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
मीरां साहिब। मरालिया डाक बंगला के पास गुज्जर बस्ती में उस समय तनाव पैदा हो गई। जब राजस्व विभाग की टीम पुलिस के साथ जमीन खाली कराने पहुंची। इस दौरान गुज्जर समुदाय के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। कहा कि 50 वर्ष से वह यहां रह रहे हैं। अब सरकार इस जगह को खाली करा रही है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस जगह को संवारने में और सुरक्षित रखने में उनका योगदान है। पहले उन्हें कहीं बसाने की व्यवस्था की जाए। बताया जा रहा है कि यह जमीन किसी व्यक्ति के नाम पर है।
विज्ञापन

जमीन का कब्जा लेने अधिकारियों व पुलिस को लोगों के विरोध के बाद कब्जा हटाने गई टीम को लौटना पड़ा। गुज्जर समुदाय के लोगों ने कहा कि लंबे समय से उक्त भूमि पर वह रह रहे हैं, लेकिन अब प्रशासन इसे खाली करा रही है। अगर उनसे जमीन खाली कराई गई तो बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
आरएस पुरा तहसीलदार गनदीप कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर इस जगह को खाली कराने का आदेश जारी किए गए हैं। शीघ्र ही जमीन की जल्दी निशानदेही की जाएगी। जो लोग इस जमीन के दस्तावेज मुहैया कराएंगे, उन्हें जमीन सौंपी जाएगी। सरकारी भूमि खाली कराई जाएगी। बढ़ते विरोध के कारण दोपहर बाद टीम लौट गई। इस दौरान एसपी हेड क्वार्टर रमनीष गुप्ता, एसडीपीओ शब्बीर अहमद खान सहित राजस्व विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें