रामगढ़ । सीमावर्ती गांव नंदपुर में पीर बाबा की दरगाह पर वार्षिक दंगल को शनिवार को रद्द कर दिया गया। यहां हर साल दंगल का आयोजन किया जाता था। इसमें बड़ी संख्या में राज्य और दूसरे राज्य से पहलवान शामिल होते थे। इस बार कोरोना के चलते गांव के लोगों ने फैसला किया कि इस बार भी दंगल का आयोजन नहीं किया जाएगा और न मेला सजेगा। पृथ्वी राज चौहान, शाम चौधरी, लंबरदार धर्मराज, सन्नी चौधरी और गांव वासियों ने दरगाह पर चादर चढ़ाकर रस्म पूरी कर आशीर्वाद लिया और प्रसाद बांटा। संवाद