फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter in Kulgam: कुलगाम के अखल देवसर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, दो से तीन आतंकी फंसे

Fri, 01 Aug 2025 09:48 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका है, जिनमें कुछ विदेशी आतंकवादी भी हो सकते हैं। 
विज्ञापन
मुठभेड़ स्थल के पास तैनात सुरक्षाबल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार देर शाम को जिले के देवसर के अखल वन क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक सूचना के आधार पर सेना की 9 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ के जवानों ने एक विशिष्ट सूचना के आधार पर वन क्षेत्र में एक कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) चलाया। 

इस दौरान इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाया गया जिसके चलते इलाके में छिपे आतंकवादियों और जवानों के बीच 'फर्स्ट कांटेक्ट' हुआ। दोनों ओर से थोड़ी देर तक फायरिंग हुई लेकिन आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल के भीतर भाग निकले। जम्मू कश्मीर पुलिस के कश्मीर जोन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि एसओजी, सेना और सीआरपीएफ एक संयुक्त ऑपरेशन चला रही है। अंधेरा हो गया है, कोशिश की जाएगी कि सख्त घेराबंदी रखी जाए ताकि आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग न जाएं। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि आखिरी खबरें मिलने तक इलाके में ऑपरेशन जारी था। बता दें कि यह घाटी में पिछले पांच दिनों में दूसरा ऑपरेशन है। इससे पूर्व श्रीनगर के दाछीगाम में एक ऑपरेशन के दौरान लश्कर के एक कमांडर सहित तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया जिनके पास से एक एम 4 कार्बाइन असाल्ट राइफल सहित दो एके राइफल और अन्य हथियार और गोला बारूद किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें