फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारामुला में सुरक्षा बलों ने घर को उड़ाया, दो आतंकी ढेर

Fri, 27 May 2016 05:55 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद सुरक्षा बल के जवान - फोटो : ANI
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों में मुठभेड़ शुरू हुई। मुठभेड़ के दौरान घर में छिपे आतंकियों के खत्मे के‌ लिए सुरक्षा बलों ने घर को बम से उड़ा दिया।
विज्ञापन


सैन्य सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह सेना को बारामुला के एक घर में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली। इस पर सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप ने इलाके में सर्च आपरेशन शुरू किया। इसी दौरान घर में छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।

घर की आड़ में आतंकी फायरिंग कर रहे थे, जिस वजह से सेना के दो जवान घायल हो गए। जिसके कुछ देर बाद जवानों ने घर में ब्लास्ट कर दिया। ज‌िससे मकान में छ‌िपे दो आतंकी के मारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

  #UPDATE Baramulla (J&K) encounter - 2 militants killed and one army jawan injured. Encounter ends. — ANI (@ANI_news) May 27, 2016



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें