दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा बलों को शोपियां के बर्थीपोरा के आस-पास के इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिले थे जिसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरी तैयारी कर आतंकियों की गतिविधियों पर नजर रखें हुए थे।
अंधेरा होने पर जैसे ही आतंकी बाहर निकले सुरक्षा बलों ने उन्हें घेर लिया। खुद को घिरता देख आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। हालांकि सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। बताय़ा जा रहा है कि आतंकी अंधेरे का फायदा उठा कर वापस जंगल की ओर भाग निकले है लेकिन दोनों ओर से गोलीबारी अभी जारी है।
Jammu & Kashmir: Exchange of fire between Army and terrorists in Shopian. 44 RR had laid an ambush between Ganawpora and Barthipora villages after receiving inputs on terrorist movement in the area. More details awaited.— ANI (@ANI) December 9, 2017