फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा के लंगेट में मुठभेड़, घायल आतंकी को सुरक्षाबलों ने हथियारों के साथ पकड़ा 

Fri, 04 Mar 2022 04:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

हंदवाड़ा जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें एक आतंकी पकड़ा गया है। और अन्य की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
हंदवाड़ा में तलाशी अभियान के दौरान जवान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंदवाड़ा जिले के लंगेट में मुठभेड़ के दौरान आतंकी घायल हो गया। उसे सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया है। आतंकी के पास से हथियार समेत अन्य सामग्री बरामद हुई है। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दरअसल, सुरक्षाबलों को इलाके में कुछ संदिग्धों के होने की सूचना मिली।

विज्ञापन


इसके बाद संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया। जब सुरक्षाबल इलाके से गुजर रहे थे तभी उन पर एक घर से फायरिंग होने लगी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी घायल हो गया। उसे जवानों ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हथियार और अन्य चीजें मिली है।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल पर किसी के भी आने पर पाबंदी लगाई गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल आतंकी को अस्पताल ले जाया गया है। उसकी हालत स्थितर बताई जा रही है। उसकी पहचान आजादगंज बारामुला निवासी अबरार हसन के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


वह पहले पत्थरबाज था और उसके खिलाफ दो केस भी दर्ज है। इसके बाद उसने आतंकी मददगार के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया कि अन्य आतंकियों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें