फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kulgam Encounter: कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान का बलिदान

Sat, 06 Jul 2024 03:18 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुलगाम

सार

Kulgam Encounter Today : अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के मोदेरगाम गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुलगाम जिले के मोदेरगाम गांव में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेर लिया है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। कश्मीर जोन पुलिस ने जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के मोदेरगाम गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया। जिसके अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस, सेना की 9 आरआर और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना पर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि जैसे ही जवानों की संयुक्त टीमें संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ीं, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की, जिस पर जवाबी कार्रवाई की गई, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। सूत्रों के मुताबिक इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। बता दें कि अमरनाथ शुरू होने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली मुठभेड़ हुई है। 29 जून को अमरनाथ यात्रा शुरू हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें