फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फिर मुठभेड़, जंगल में चल रहा है बड़ा सर्च ऑपरेशन

Mon, 25 Oct 2021 09:45 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के भाटादूड़ियां जंगल में आतंकियों की तलाश जारी है। इस बीच सुबह इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों में फिर मुठभेड़ शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
Poonch encounter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ जिले के भाटादूड़ियां जंगल में सोमवार सुबह तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फिर मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबल 15 दिनों से आतंकियों की तलाश कर रहे हैं। इससे पहले  रविवार को आतंकियों के ठिकाने का पता लगाने के लिए जेल में बंद लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी जिया मुस्तफा को साथ लेकर गए सुरक्षा बलों पर दहशतगर्दों ने हमला कर दिया था।

विज्ञापन


फायरिंग में मुस्तफा की मौत हो गई, जबकि पुलिस के दो व सेना का एक जवान घायल हो गया। सूत्रों का कहना है कि मुस्तफा को पुलिस की वर्दी में ले जाया गया था। आतंकियों ने उसे भी पुलिस समझ कर फायर कर दिया। मुस्तफा पुलवामा में 22 कश्मीरी पंडितों के नरसंहार में शामिल था।

मुस्तफा को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने वर्ष 2003 में गिरफ्तार किया था। वह पाकिस्तान के रावलाकोट का रहने वाला था और पुलवामा में लश्कर का एक प्रशिक्षित कमांडर था। 2007 में इसे जम्मू की कोट भलवाल जेल में भेज दिया गया था। मुस्तफा 2003 से पहले पुंछ और राजोरी जिलों में आतंकियों को घुसपैठ कराकर उनको एक गुप्त रूट से कश्मीर पहुंचाता था।
विज्ञापन


इस रूट की पूरी जानकारी होने के कारण पीओके में बैठे आतंकियों ने मुस्तफा से संपर्क साधा और उसके जरिये पुंछ के जंगलों में आतंकी हमलों को अंजाम दिया। मुस्तफा के मारे जाने संबंधी कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच शुरू की गई है। वहीं, सेना और पुलिस एसओजी ने घेराबंदी और कड़ी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें