जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। एक मकान में दो आतंकी छिपे हैं। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर रखा है।
बडगाम में आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया है। खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली थी कि बडगाम में जैश ए मोहम्मद की तीन आतंकी छिपे हैं।
सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।