फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने मार गिराया एक दहशतगर्द, गांदरबल में आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला

Mon, 07 Feb 2022 07:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अवंतीपोरा

सार

पुलिस को नंबल में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। जिसमें सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। उधर, घाटी में ही आतंकियों ने गांदरबल में ग्रेनेड हमला किया है।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। जिसमें एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। मारे गए आतंकी की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। इस ऑपरेशन को अवंतीपोरा पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है।

विज्ञापन


अवंतीपोरा पुलिस को नंबल इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों की टीम ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का मौका भी दिया, जिसे आतंकियों ने ठुकरा दिया। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। आतंकी के मारे जाने की पुष्टि कश्मीर जोन पुलिस ने की है।

गांदरबल में आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला
आतंकी कश्मीर में लगातार सुरक्षाबलों और नागरिकों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं। सोमवार को भी आतंकियों ने ऐसी ही नापाक हरकत की। सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर गांदरबल में ग्रेनेड हमला किया। हालांकि, इस हमले में किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। हमलावरों की तलाश में सुरक्षाबलों ने इलाके में अभियान शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें