फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैरगाह: पर्यटन स्थल विकसित होने से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, एलजी ने किया तवी रिवर फ्रंट के काम का शुभारंभ

Sat, 12 Feb 2022 01:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

 उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तवी रिवर फ्रंट के काम का शुभारंभ शनिवार को किया। एमपी जुगल किशोर शर्मा, मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा, आयुक्त अवनी लवासा भी मौके पर मौजूद रहीं।  
विज्ञापन
जम्मू में कार्यक्रम के दौरान एलजी और अन्य - फोटो : निखिल मेहता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में बहु प्रतीक्षित परियोजना तवी रिवर फ्रंट के काम का शुभारंभ शनिवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया। एमपी जुगल किशोर शर्मा, मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा, आयुक्त अवनी लवासा भी मौके पर मौजूद रहीं। सिन्हा ने कहा कि पर्यटन स्थल विकसित होने के बाद रोजगार के भी अवसर मिलेंगे। इसके लिए सरकार हरसंभव सहायता कर रही है। प्रदेश के पर्यटन स्थलों को चिह्नित कर काम किया जा रहा है।

विज्ञापन


रोजगार को बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। इसमें केंद्र सरकार भी सहयोग कर रही है।  तवी रिवर फ्रंट के निर्माण के लिए मशीनरी पहले ही पहुंच चुकी है। तवी के किनारों पर काम शुरू करने के लिए भूमि को समतल किया गया है। इससे पहले यहां पर केबिन स्थापित किए गए हैं।

स्मार्ट सिटी जम्मू की सीईओ अवनी लवासा ने बताया कि परियोजना के तहत 3.5 किमी (दोनों तरफ) तवी रिवर फ्रंट का काम दो चरणों में पूरा होना है। पहले चरण में चौथे पुल से तवी पुल (बिक्रम चौक), जबकि दूसरे चरण में तवी पुल (बिक्रम चौक) से गुर्जर नगर पुल तक काम होगा।
विज्ञापन


परियोजना के तहत नदी के दोनों किनारों पर रास्तों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही सुरक्षा दीवार, सैरगाह, रिटेनिंग वॉल और तटबंध आदि बनेंगे। 

स्मार्ट सिटी में ये भी मिलेंगी सुविधाएं
जम्मू स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के मुख्य घटकों में शहर में सौंदर्यीकरण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, आईटी सक्षम आधारभूत संरचना, सड़क और पार्किंग सुधार, आपातकालीन प्रबंधन और नागरिक आधारभूत संरचना का विकास शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें