जम्मू। अगले साल गर्मी के मौसम में बिजली कटों से निजात मिलेगी। इस बार दिसंबर माह से ही बिजली ढांचे को मजबूत करने पर काम शुरू हो जाएगा। मौजूदा समय में ढांचा कमजोर होने से लोड बढ़ने पर गर्मी के मौसम में बिजली कट सहन करने पड़ते हैं।
बिजली कारपोरेशन 132 केवी, 33 और 11 केवी में काम पूरा करने के बाद जमीनी स्तर पर ढांचे को मजबूत करेगा। इसमें ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाना और तार बदलना शामिल है। सूत्रों के अनुसार आबादी के हिसाब से ढांचे में बदलाव नहीं आया गया। लोड बढ़ता गया और क्षमता कम रही। इस कारण गर्मी के मौसम में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शहर में 900 से ज्यादा ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं, जिनमें से करीब दो सौ ट्रांसफार्मर लग चुके हैं। अन्य स्थानों पर ट्रांसफार्मर लगाने पर काम होना है। अब ढांचे को मजबूत करने पर काम शुरू हो रहा है। इस बार गर्मी की तपिश से काफी हद तक राहत मिलेगी। काम को मार्च माह के अंत तक खत्म किया जाना है। अप्रैल माह से गर्मी बढ़ना शुरू होती है।
बिजली ढांचे काम तेज गति से काम चलेगा। अप्रैल माह के अंत तक काम को निपटाया जाएगा। इस बार गर्मी के मौसम में लंबे बिजली कट सहन नहीं करने पड़ेंगे।
- गुरमीत सिंह, एमडी, बिजली कारपोरेशन