फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रिड स्टेशनों में तकनीकी खराबी से शहर में गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। ग्रिड स्टेशनों में तकनीकी खराबी के कारण शहर में बिजली गुल रही है। रविवार सुबह सात बजे से लेकर शाम चार बजे तक बिजली बंद रही। इस दौरान शहर का राजपुरा, छन्नी हिम्मत, बिक्रम चौक, गांधी नगर, शास्त्री नगर और जीवन नगर समेत कई इलाके प्रभावित हुए।
विज्ञापन

वहीं, जुलाखा मोहल्ला, पुरानी मंडी, जैन बाजार, रेशमघर कॉलोनी, बख्शी नगर, रूप नगर इलाकों में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि ग्रिड दो में तकनीकी खराबी को ठीक करने में काफी समय लगा है। बिजली को दो बजे बहाल किया जाना था। तारों के मरम्मत कार्य के कारण लोगों को परेशानी आई है। सुबह के समय पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई, जिस कारण शहर में पेयजल संकट रहा है। हालांकि जहां पर आपूर्ति रही, इन इलाकों में पानी बहाल हो पाया है। पानी नहीं आने के कारण लोगों को टैंकर मंगवाने पड़े। एक्सइएन एसटीडी अशोक ने कहा कि समस्या का हल किया गया है। तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति बाधित रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें