फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया-मोदी के आने से पहले चढ़ा सियासी पारा

Thu, 20 Nov 2014 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले सर्द रियासत का सियासी पारा ऊपर चढ़ गया है। चुनाव प्रचार के लिए भाजपा और कांग्रेस के दिग्गजों ने रियासत मे डेरा डाल लिया है। जहां भाजपा की तरफ से गृह मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, जेपी नड्डा, शाहनवाज हुसैन और कैप्टन अभिमन्यू रियासत में हैं।
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस की तरफ से भी मुख्तार अब्बास नकवी भी गुलाम नबी आजाद का साथ देने के लिए पहुंच चुके हैं। इतना ही नहीं, 21 नवंबर को सोनिया गांधी बांदीपोरा और रामबन में रैली करेंगी। जबकि नरेंद्र मोदी 22 नवंबर को किश्तवाड़ में रैली करने पहुंच रहे हैं।

जम्मू दौरे पर आए अमित शाह ने कल जम्मू में प्रचार अभियान के प्रभारियों के साथ हुई बैठक में मिशन 44 को पूरा करने के लिए पोलिंग बूथ पर काम करने पर बल दिया। शाह का कहना है कि मोदी की लहर राज्य में है, लेकिन इससे मिशन 44 पूरा नहीं होगा। सभी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर पोलिंग बूथ पर काम करना होगा, तभी मिशन 44 को पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन


बता दें कि रियासत में पहले चरण का मतदान 25 नवंबर को होना है। इससे पहले भाजपा, कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा नेता राजनाथ सिंह एक दिन पहले भी जम्मू संभाग के किश्तवाड़ और भद्रवाह में रैली कर चुके हैं।

सोनिया गांधी की रैली से पहले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोनिया की रैली के लिए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। वहीं पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए विशेष टीमें जम्मू पहुंच चुकी हैं जो रैली स्थल का जायजा ले रही हैं। बता दें कि श्रीनगर में 27 नवंबर और उधमपुर में 30 नवंबर को मोदी की रैलियां है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें