फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में अभी नहीं तो कभी नहीं: शाह

Thu, 20 Nov 2014 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में इस बार माहौल सरकार बनाने के अनुकूल है पर सिर्फ मोदी फैक्टर के भरोसे रहना काफी नहीं होगा। कार्यकर्ताओं को जीतोड़ मेहनत भी करनी होगी। अभी नहीं तो कभी नहीं के सिद्धांत पर चलना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की। बुधवार को जम्मू के अशोका होटल में प्रचार अभियान के प्रभारियों के साथ हुई बैठक में शाह ने मिशन 44 को पूरा करने के लिए पोलिंग बूथ पर काम करने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि मोदी की लहर राज्य में है, लेकिन इससे मिशन 44 पूरा नहीं होगा। हमें जमीनी स्तर पर पोलिंग बूथ पर काम करना होगा, तभी मिशन 44 को पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जम्मू कश्मीर के लोग भाजपा को एक नई उम्मीद से देख रहे हैं।
विज्ञापन


इसलिए इस उम्मीद को पूरा करने के लिए काम करना होगा। मोदी लहर के दम पर भाजपा बिना कुछ किए ही 20 सीटें जीत सकती है, लेकिन पार्टी का लक्ष्य मिशन 44 हासिल करना है। यह मिशन तभी पूरा होगा, जब काम किया जाएगा। सिर्फ मोदी के सहारे ही इस मिशन को पूरा नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें