फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल बाद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सात साल बाद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सोमवार को चुनाव होंगे। इसके तहत जिले के 11 हल्कों 186 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां 99 हजार मतदाता वोट डालेंगे। 51 प्रत्याशी मैदान में हैं। सुबह सात से एक बजे तक मतदान होगा और देर शाम तक परिणाम आ जाएंगे। चुनाव के लिए जिले में तमाम बंदोबस्त कर लिए गए हैं। रविवार को रिटर्निंग अफसर विजय कुमार ने मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इसके लिए सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए हैं। दोपहर एक बजे मतदान प्रक्रिया खत्म हो जाएगी और इसके बाद परिणाम आएंगे। जम्मू में 11 हल्कों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त हैं। मतदान केंद्रों पर ही मतों की गिनती होगी और परिणाम संबंधित नोडल अधिकारी के कार्यालय में घोषित किया जाएगा। सनद रहे कि कोविड की वजह से तीन साल से चुनाव नहीं हो पाए थे। प्रत्याशियों ने जीत दर्ज करने के लिए पूरा जोर लगाया है। रविवार देर रात तक वह मतदाताओं को रिझाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें