फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटीजन कोआपरेटिव प्रबंध समिति के चुनाव 25 दिसंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। दि सिटीजन कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड जम्मू की प्रबंध समिति के 25 दिसंबर को हो रहे चुनाव को लेकर विभिन्न खेमों ने सक्रियता बढ़ा दी है। इन चुनाव में समिति के नौ सदस्यों के चुनाव करवाए जाएंगे। चुनाव के लिए दावेदार अपने पैनल में नौ सदस्यों को तैयार करने में जुट गए हैं। इसके साथ वोटरों को लुभाने के लिए भी कसरत शुरू हो गई है। बैंक के साथ करीब 36 हजार की सदस्यता है, जो सभी वोटर होते हैं। हालांकि चुनाव के दौरान कुछ हजार ही वोटर पहुंचते हैं।
विज्ञापन

बैंक के प्रशासनिक कार्यालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार बैंक के गांधीनगर जम्मू स्थित प्रबंध निदेशक कार्यालय में 10 नवंबर से 24 नवंबर तक सुबह 10:30 बजे से 4:30 बजे तक मतदाता सूचियों की जांच प्रक्रिया होगी। नोटिस के 15 दिन के भीतर मतदाता सूची की एंट्री पर आपत्ति दर्ज करवाई जा सकती है। इसमें 25 से 26 नवंबर पर विचार किया जाएगा। चुनाव के लिए उपनिदेशक (एफएंडआर) एफसीएसएंडसीए जम्मू को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उम्मीदवार एक से छह दिसंबर तक रिटर्निंग अधिकारी के नेहरू मार्केट (वेयर हाउस) जम्मू स्थित कार्यालय में सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। रिटर्निंग अधिकारी की ओर से सात नवंबर को सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार नौ दिसंबर शाम तीन बजे तक रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। चुनाव के दिन 25 दिसंबर को सुबह आठ से नौ बजे परेड ग्राउंड जम्मू में जनरल बाडी की बैठक की जाएगी। इसके बाद सुबह 9:30 बजे से 4:30 बजे तक मतदान होगा। प्रबंध समिति के नौ सदस्यों के चुनाव के बाद इन्हीं में से एक को चेयरमैन सर्वसम्मति या चुनाव से मनोनीत किया जाता है। यह चुनाव उपायुक्त जम्मू की देखरेख में करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें