फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ आरएस पुरा के प्रधान बने जसमीत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से रविवार को एक बैठक हुई। इसमें जोन की इकाई का गठन किया गया। महासंघ के प्रदेश महासचिव रतन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला प्रधान जसमीत सिंह सहित काफी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में राजेश भगत को महासंघ का आरएस पुरा, मीरां साहिब, अरनिया व सुचेतगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा अमरीक चौधरी को प्रधान बलविंदर चौधरी, जितेंद्र कुमार को उप प्रधान, विनोद कुमार को महासचिव तथा सुरेंद्र सिंह, जैल सिंह, बाग अली को महासंघ के सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर नियुक्त सदस्यों का स्वागत किया गया। महासंघ के राज्य महासचिव रतन शर्मा ने कहा कि आरएस पुरा की इकाई के गठन का मकसद अध्यापकों के समक्ष आ रही समस्याओं का समाधान करना होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में महासंघ की अन्य इकाइयों का भी गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को प्रदर्शित करने के लिए जल्द से जल्द शिक्षा विभाग में डीपीसी होनी चाहिए। इसके अलावा अध्यापकों तथा मास्टर ग्रेड की तबादला नीति बननी चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में कमल शर्मा, कुलदीप कुमार, जितेंद्र कुमार सहित काफी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें