नवरात्र महोत्सव पर इस बार हर दिन शोभायात्रा, अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता, इंटरनेशनल दंगल, हास्य व्यंग्य प्रतियोगिता प्रमुख आकर्षण हैं। महोत्सव 26 सितंबर से धर्मनगरी कटड़ा में शुरू होगा।
नवरात्र महोत्सव पर 26 सितंबर से धर्मनगरी में भक्तों के स्वागत के लिए सभी मार्गों पर भव्य प्रवेश द्वार बनाने का काम शुरू हो गया है। इन्हें रंग बिरंगी लड़ियों से सजाया जा रहा है। साथ ही भवन में हर वर्ष की तरह मां वैष्णो देवी के हिस्से को विदेशी फलों व फूलों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन
नवरात्र महोत्सव पर इस बार भी हर दिन शोभायात्रा, अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता, इंटरनेशनल दंगल, हास्य व्यंग्य प्रतियोगिता, आदि प्रमुख आकर्षण हैं। इस बार भी माता की कहानी व भगवत कथा सहित स्कूली बच्चों द्वारा माता की भेंटों पर आधारित धार्मिक कार्यक्रम व सामाजिक संदेश की प्रस्तुति महोत्सव का हिस्सा रहेगी।
सभी कार्यक्रमों के लिए पंडालों का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। जल्द ही योग आश्रम परिसर में भवय पंडाल का निर्माण किया जाएगा। इसमें भारी संख्या में दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। भेंट प्रतियोगिता के अंतिम दिन कई बॉलीवुड हस्तियां पहुंचती हैं।
विज्ञापन
मल्टीपर्पज स्टेडियम में दंगल का आयोजन किया जाएगा। वहीं हास्य व्यंग्य प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए भी आसपास सहित बाहरी राज्यों से भी कलाकार पहुंचते हैं। भवन से मिली जानकारी के अनुसार सजावट के लिए बाहरी राज्यों से आए कारीगर दिन रात भवन में रंग बिरंगी लाइटें लगाने का काम जारी रखते हैं। साथ ही नवरात्र में विदेशी फलों व फूलों से दरबार महक उठेगा।