जोनल शिक्षा अधिकारी अरनिया रीता अंगराल पहुचे अधिकारियों को सम्मानित करते हुए
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। सरकारी स्कूलों में बच्चों के दाखिलों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से को रविवार को गर्ल्स मिडिल स्कूल अरनिया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जेडईओ रीता अंगराल ने सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने छात्रों को उनके दरवाजे पर सुविधा प्रदान करने के लिए समग्र शिक्षा के तहत सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने पंचायत सदस्यों व स्कूल शिक्षा कमेटी सदस्यों को अपील की कि वो सरकारी स्कूलों में बच्चों के दाखिलों को बढ़ाने में सहयोग करें। स्कूलों में नामांकन बढ़ाने पर जोर देते हुए सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। डायट उप प्रधानाचार्य होशियार सिंह चौहान ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के प्रति जोर दिया जाए। वो बहुत जल्द ही जोन के अधीन पंचायत प्रतिनिधियों के साथ घर-घर जाएंगे और लोगों से अनुरोध करेंगे कि वे अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला कराएं।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश लाल, प्रधानाचार्य संतोष कुमारी, अरुण, कस्तूूरी लाल कैथ सहित सहित कई पंचायतों के पंच व सरपंच मौजूद रहे।