फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्कूलों में दूर होगी पर्यावरण विज्ञान के लेक्चरर की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
- जेकेपीएससी ने चयनित 124 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू शेड्यूल किया जारी
विज्ञापन

- आयोग के जम्मू स्थित कार्यालय में 18 से 24 अप्रैल तक होंगे साक्षात्कार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्कूली शिक्षा विभाग में पर्यावरण विज्ञान के शिक्षकों की कमी दूर करने की कवायद की जा रही है। जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) ने पर्यावरण विज्ञान के लेक्चरर पद के लिए ली गई परीक्षा के बाद 124 चयनित अभ्यर्थियों का इंटरव्यू शेड्यूल जारी किया है। इंटरव्यू 18 से 24 अप्रैल तक चलेंगे।
आयोग के उप सचिव पीएन हामिद के अनुसार उम्मीदवारों के साक्षात्कार जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग के जम्मू में रेशम घर कॉलोनी, बख्शी नगर स्थित कार्यालय में होंगे। इंटरव्यू दो शिफ्टों में रखे गए हैं। पहली शिफ्ट सुबह साढ़े नौ बजे से, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर दो बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन

जेकेपीएससी के उप सचिव पीएन हामिद के मुताबिक के अनुसार उम्मीदवारों को अपने साथ बुलावा पत्र के साथ ही अपने मूल प्रमाण पत्र और दस्तावेज, आवेदन की फोटोकॉपी के साथ लेकर आना होगा।
विज्ञापन

इंटरव्यू के समय सभी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। आयु या किसी अन्य पात्रता शर्त के पूरे न होने पर अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल नहीं हो सकेगा। अगर किसी अभ्यर्थी का इंटरव्यू दस्तावेज सत्यापन से पहले हो चुका होगा और उसके दस्तावेज पात्रता शर्तों पर खरे नहीं उतरे तो उसकी उम्मीदवारी निरस्त मानी जाएगी। बता दें कि स्कूली शिक्षा विभाग में पर्यावरण विज्ञान विषय के 40 प्रतिशत से भी अधिक पद इस वक्त रिक्त हैं। करीब सवा सौ लेक्चररों की साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू होने से इनके जल्द भरे जाने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें