फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पुस्तकालयों का होगा डिजिटलीकरण, बजट में 5 करोड़ प्रस्तावित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में लाइब्रेरी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकार पुस्तकालय और अनुसंधान विभाग को डिजिटल करने जा रही है। प्रदेश सरकार सेंट्रल लाइब्रेरी के साथ-साथ जिला लाइब्रेरी का कायाकल्प कर डिजिटल करेगी। सेंट्रल लाइब्रेरी का काम स्मार्ट सिटी के तहत होगा, जबकि जिला लाइब्रेरी का काम लाइब्रेरी विभाग करेगा। विभाग ने इस कार्य के लिए बजट में 5 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया है। प्रस्ताव को मंजूरी के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जम्मू में एसआरएस और श्रीनगर में एसपीए सेंट्रल लाइब्रेरी को स्मार्ट सिटी मिशन के तहत आईटी हब के रूप में विकसित किया जाएगा। वहीं 20 जिलों में लाइब्रेरी को भी विकसित किया जाएगा। इसमें लाइब्रेरी में ऑटोमेशन के साथ डिजिटलीकरण होगा। लाइब्रेरी विभाग ने इस कार्य के लिए बजट में 5 करोड़ रुपये की मांग की है। जिला स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी बनने से युवाओं और पढ़ने के शोकीन लोगों को महंगी किताबें खीरदने की जरूरत नहीं होगी। सरकार से बजट मिलने से जिला लाइब्रेरी में कंप्यूटर व सॉफ्टवेयर की मदद से सभी किताबें आसानी से ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। इसमें जिला लाइब्रेरी की अपनी अलग-अलग वेबसाइट भी होगी, जिससे लोग किताबें पढ़ सकेंगे। डिजिटल लाइब्रेरी में प्रतियोगी पुस्तकों के साथ-साथ ऐतिहासिक पुस्तकों को अपलोड किया जाएगा। लाइब्रेरी को डिजिटल बनाने के साथ-साथ नई किताबें भी खरीदी जाएंगी, ताकि जिलों में लाइब्रेरी संस्कृति को बढ़ावा मिल सके।
----
ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल लाइब्रेरी अभी ठंडे बस्ते में
मिशन यूथ के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की कवायद अभी ठंडे बस्ते में है। पुस्तकालय और अनुसंधान विभाग इस कवायद पर अभी मिशन यूथ के साथ बातचीत ही कर रहा है, लेकिन इसे शुरू करने की कोई योजना नहीं है। जिला लाइब्रेरी का डिजिटलीकरण होने के बाद ही ग्रामीण क्षेत्रों की तरफ कोई कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन

---
कोट
जम्मू और श्रीनगर में सेंट्रल लाइब्रेरी स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकसित होगी। वहीं जिला स्तर पर लाइब्रेरी का डिजिटलीकरण होगा। इसके लिए बजट में पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। उम्मीद है कि प्रस्ताव को मंजूरी मिलेगी।
विज्ञापन

-मोहम्मद रफी, निदेशक पुस्तकालय और अनुसंधान विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें