फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज के छात्रों ट्रैकिंग का आनंद लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। सरकारी डिग्री कालेज नौशेरा ने अपनी एनएसएस यूनिट के बैनर तले आजादी का अमृत महोत्सव के तहत वन विभाग उपमंडल नौशेरा की ओर से स्थानीय विविधता से परिचित कराने के लिए बनाए गए ट्रैक पर मेरी धरती, मेरा कर्तव्य विषय पर एक दिवसीय ट्रैकिंग का आयोजन किया।
विज्ञापन

ट्रैकिंग को नीलिमा शाह (आईएफएस), डीएफओ नौशेरा और डा. सुरिंदर कुमार, प्रिंसिपल जीडीसी नौशेरा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें संकाय सदस्यों, एनएसएस समिति के सदस्यों और 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया। ट्रैकर्स के साथ वन अधिकारी भी थे। इस अवसर पर बोलते हुए कालेज के प्राचार्य डा. सुरिंदर कुमार ने निरंतर पर्यावरण क्षरण और संपूर्ण मानव जाति पर इसके प्रतिकूल प्रभाव के बारे में प्रकाश डाला। छात्रों ने डीएफओ कार्यालय नौशेरा में वन विभाग की ओर से बनाए गए पार्क और गार्डन का भी दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें