साहसिक गतिविधियों विशेष रूप से पर्वतारोहण और स्पोर्ट्स क्लाइबिंग से संबंधित प्रतिभागियों की उपलब्धियों को पहचानने के लिए तवी ट्रैकर्स दो अक्तूबर से डुग्गर गौरव एडवेंचर अवार्ड की शुरूआत करने जा रहा है। यह फैसला शनिवार को प्रेस क्लब में बैठक के दौरान तवी ट्रैकर्स के संरक्षक पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा ने लिया। पुरस्कार में धातु की मूर्ति, शॉल और प्रमाणपत्र दिया जाएगा, जबकि छात्र और बेरोजगार अवार्डी को 21 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
सेव शारदा कमेटी के प्रयासों को सराहा
अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान पीएमओ में पूर्व निदेशक सुधींद्र कुलकर्णी ने सेव शारदा कमेटी कश्मीर के संस्थापक रविंद्र पंडिता से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वह शारदा मिशन का समर्थन के साथ कमेटी के प्रयासों की सरहाना करते हैं। इस दौरान पाकिस्तान स्थित शारदा केंद्र पर चर्चा हुई। पंडिता ने सुधींद्र कुलकर्णी को सम्मानित किया।