फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ किलो गांजा समेत पंजाब के दो तस्कर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गांजा के साथ पंजाब के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ की टीम ने झज्जर कोटली के पास नाके के दौरान कश्मीर से एक्सयूवी कार (पीबी 65जेड 1895) में आ रहे दो लोगों को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर कार में आठ किलो गांजा बरामद किया। आरोपियों की पहचान होशियारपुर (पंजाब) के गुरप्रीत सिंह और रोपड़ के देव करण के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसपी विनय शर्मा के मुताबिक ये लोग श्रीनगर के संगम से गांजा लेकर आए थे और इसे पंजाब लेकर जा रहे थे। इसके पहले भी श्रीनगर के रहने वाले खालिद अहमद को चार किलो गांजा के साथ पकड़ा गया था। जिसने बताया था कि पंजाब के दो तस्कर भी नशे की खेप लेकर आ रहे हैं। इस आधार पर एएनटीएफ ने हाईवे पर कई जगहों पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की और उक्त तस्करों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें