जम्मू। भगवती नगर स्थित तवी के चौथे पुल के पास शनिवार की रात ड्रोन देखे जाने पर पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाया। इस दौरान तवी के किनारों को खंगाला गया। ड्रोन जैसी घटनाओं को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है। हालांकि तवी के आसपास सुरक्षाबलों की ओर से भी निगरानी के लिए रूटीन ड्रोन चलाए जा रहे हैं।
तवी पुल के पास क्षेत्रवासियों ने ड्रोन देखे जाने की पुलिस को सूचना दी जिसके बाद सर्च आपरेशन चलाया गया। लेकिन कोई ड्रोन नहीं मिला। एसएचओ नवाबाद राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से रात्रि रूटीन गश्त की जा रही है। इसका उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी करना है।