फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई बस्ती में ड्रोन मिलने से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नई बस्ती में स्थित पार्क में ड्रोन मिलने से हड़कंप मंच गया। लोगों ने इसकी जानकारी गांधी नगर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ड्रोन को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि ड्रोन सुरक्षा की दृष्टि से प्रयोग किया गया है। तकनीकी खराबी के कारण यह पार्क में गिर गया। पुलिस ने ड्रोन को कब्जे में ले लिया है। हालांकि लोगों के बीच ड्रोन को लेकर चर्चाओं का बाजार गरमा गया। सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन मिलने से लोगों में भय का माहौल भी रहा। एसएसपी चंदन कोहली ने कहा कि ड्रोन को कब्जे में लिया गया है। डरने की कोई बात नहीं है। सुरक्षा संबंधी काम के लिए प्रयोग किया गया था। यह तकनीकी खराबी से गिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें